4 साल के बेटे सहित पुरे परिवार को काट डाला, फिर कर ली आत्महत्या

By: PalPal India News
December 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,गुजरात। गुजरात के सूरत में हुई दिल दहलाने वाली वारदात जहाँ पारिवारिक रंजिश से परेशान एक युवक ने अपने पूरे परिवार को ही चाकू से काट डाला। सबसे पहले उसने अपने माता-पिता को चाकू से गोदा और फिर पत्नी और बेटे पर हमला करने के बाद उसने अपना गला भी चाक़ू से काट दिया। परिवार के सभी लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ आरोपी की पत्नी और बेटे की मौत हो गई। वहीं, उसके माता-पिता और उसका इलाज चल रहा है।

दरअसल सूरत के सरथाणा क्षेत्र में राजहंस बिल्डिंग के स्वप्नश्रुति अपार्टमेंट में सूर्या फ्लैट की आठवीं मंजिल पर यह पूरा परिवार एक साथ रहता था। वहीँ स्मित नाम के एक शख्स ने अपने माता पिता, पत्नी ओर पुत्र पर चाकू से वार कर सभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया इसके बाद उसने चाकू मारकर खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। साथ में  सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में पत्नी ओर पुत्र ने दम तोड़ दिया, जबकि माता पिता और स्मित को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक़ स्मित के बड़े पापा की मौत हो गई थी। समाज के रीति रिवाज के मुताबिक बड़े पापा के परिवार को आश्वासन देने परिवार के लोग जाते थे। उस वक्त स्मित के परिवार ओर बड़े पापा के परिवार के बीच कोई बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बड़े पापा के परिवार के लोगों ने स्मित के परिवार को अपने घर आने से मना कर दिया। यह बात स्मित को खटक गई ओर बुरा लग गया। स्मित तब से नाराज रहने लगा और कहता था अब इस दुनिया में हमारा कोई नहीं है और गुस्से में इस वारदात को अंजाम दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *