पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के बालाघाट में सात लोगों द्वारा तीन नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
बालाघाट जिले के हट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां तीन नाबालिग बालिकाओं और एक बालिग समेत 4 लड़कियों के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना हुई। शिकायत के बाद हरकत में आई हट्टा पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के छह घंटे बाद ही आरोपियों को पकड़ लिया गया।
आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और Sc/ST एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 70 (1) ,70(2) , 351 (2) BNS 5/6 pocso Act, Sc/ST act 3(1) (w,i), 3(2) (5),3 (2) (5) के तरह मामला दर्ज किया है। बालिग छह आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।