40 रुपये बिल मांगने पर ऐसे बिगड़े नेता की दुकान वाले को ही जड़ दिया थप्पड़

By: PalPal India News
November 14, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनधि। नूडल्स, चाट-फुल्की की दुकान में गए एक नेता से वहां कर्मचारी ने 40 रुपये बिल मांग लिया। इस पर नेता भड़क गया। उसने दुकान संचालक को तुरंत एक थप्पड़ जड़ दिया। अपशब्द कहते हुए बोला कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई रुपये मांगने की। पूरी दुकान उठवा लूंगा। पूरा धंधा निपटा दूंगा।

बताया जा रहा है कि खाने-पीने की सामान लगाने वाला युवक नेता को पहचानता नहीं था। नेता के साथी ने उसकी दुकान से कुछ खाद्य सामग्री खरीदा और बिना रुपये दिए जाने लगा। इस पर दुकान संचालक युवक ने उससे रुपये मांग लिए। यह सुनते ही नेता रोष में आ गया।

नेता जी ने दुकान संचालक को दो थप्पड़ रसीद करते हुए कहा कि तुम्हें यह तक नहीं पता कि किससे रुपये मांगने चाहिए। मैं चाहू तो तुरंत नगर निगम और एसपी को फोन करके तुम्हारी दुकान उठवा दूंगा। दोबारा रुपये मांगे तो जेल भिजवा दूंगा। इस नेता का नाम अनिल वर्मा बताया जा रहा है जो भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है।

HIGHLIGHTS

  • 40 रुपये बिल मांगने पर बिगड़े नेता
  • थप्पड़ जड़कर बोले-दुकान उठवा दूंगा
  • पुलिस दल से झूमाझपटी; जान से मारने की धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *