पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गुजरात के अमरेली में मुजियासर गांव की प्राइमरी स्कूल में एक विचित्र घटना सामने आई। इस घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है। यहां एक प्राइमरी स्कूल ( प्राथमिक विद्यालय ) की क्लास 5 से 7 तक के करीब 40 छात्रों ने एक ‘डेयर गेम’ के तहत पेंसिल शार्पनर के ब्लेड से कथित तौर पर खुद को घायल कर लिया। इस तरह की घटना से चिंतित एक अभिभावक ने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। यह घटना करीबन एक सप्ताह पहले हुई थी स्कूल के बच्चे ने घर पर किसी को बताया नहीं लेकिन कुछ बच्चों के माता-पिता को यह नजर आया और पूछताछ की तो बच्चों ने हकीकत बयां कर दी। यह हकीकत जब सामने आई तो पुलिस प्रशासन, गांव के मुखिया और शिक्षण विभाग के आला अधिकारी स्कूल पहुंचे और जांच शुरू की।
अमरेली जिले के बागसरा में मोटा मुंजियासर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने एक दूसरे को चुनौती दी कि या तो वे खुद को चोट पहुंचायें या ऐसा न करने पर 10 रुपये का भुगतान करें। उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों ने अपने हाथों पर ब्लेड से वार किया।’’
जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी किशोर मियानी ने कहा कि छात्रों की काउंसलिंग करायी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम घटना के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों को समझने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के साथ चर्चा करेंगे। हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि वे ऐसा करने के लिए कैसे प्रेरित हुए।’’ गुजरात के शिक्षा विभाग ने सर्कुलर जारी करबच्चों को मोबाइल से दूर रहने का और सभी स्कूलों के टीचर से कहा गया है कि ऐसी सूचना देनी चाहिए ताकि भविष्य में और कोई घटना घटे।