पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश के रुझानों के मुताबिक BJP उम्मीदवार मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटों पर बीजेपी आगे चल रहे हैं।
गुना शिवपुरी सीट से 4 लाख 10 हजार वोट से जीते सिंधिया ,कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह रहे पीछे। विदिशा से बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान 5 लाख 21 हजार वोट से आगे और बालाघाट से बीजेपी की भारती पारधी 1 लाख 31 हजार वोट से आगे रही वहीं बैतूल से बीजेपी के दुर्गादास उइके 3 लाख 2 हजार वोट से आगे ,भिंड से बीजेपी की संध्या राय 30 हजार वोट से आगे, भोपाल से बीजेपी के आलोक शर्मा 1 लाख 53 हजार वोट से आगे छिंदवाड़ा से कांग्रेस के नकूलनाथ 64 हजार वोट से पीछे, दमोह से बीजेपी के राहुल सिंह लोधी 2 लाख 32 हजार वोट से आगे देवास से बीजेपी के महेन्द्र सिंह सोलंकी 3 लाख 48 हजार वोट से आगे धार से बीजेपी की सावित्री ठाकुर 1 लाख 38 हजार वोट से आगे ग्वालियर से बीजेपी के भारत सिंह कुशवाह 43 हजार वोट से आगे होशंगाबाद से बीजेपी के दर्शन सिंह चौधरी 2 लाख 62 हजार वोट से आगे इंदौर से बीजेपी के शंकर लालवानी 9 लाख 68 हजार वोट से आगे जबलपुर से बीजेपी के आशीष दुबे 2 लाख 19 हजार वोट से आगे इसी तरह मध्य प्रदेश की सभी सीटो पर भाजपा का कमल खिला है।