5वीं -8 वीं की 3 जून से होगी दोबारा परीक्षा

By: PalPal India News
June 2, 2024

Exams : गर्मी से बढ़ी मुश्किलें, 3 जून से होगी दोबारा परीक्षा

पलपल इंडिया प्रतिनिधि , जबलपुर। जिले में पांचवी और आठवीं की परीक्षा में फेल हुए छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा 3 जून से शुरू होकर 8 जून तक चलेगी। परीक्षा में करीब 12 हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे की पाली में होगी । इसमें शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी शामिल है गर्मी को देखते हुए केंद्रों में ओआरएस और ग्लूकोज के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

65 केंद्र का गठन किया जा रहा है। 65 केंद्र बनाए गए-परीक्षा में जिले से 12 हजार छात्र शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी। इसमें 61000 छात्र शामिल हुए थे। पांचवी कक्षा में 4 हजार 869 छात्र फेल हुए। आठवीं कक्षा में 7 हजार छात्र असफल रहे। ऐसे छात्रों को दोबारा से पास होने का मौका मिला है।

योगेश शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *