5 से 6 करोड़ पाने के लालच में बैंक मैनेजर ने खुद बैंक में डाला डाका

By: PalPal India News
February 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में उस समय सनसनी मच गई जब बैंक मैनेजर ने लालच में आकर खुद लॉकर से पैसे निकाले और उसे एक बैग में भरे। फिर उस बैग को राजकमल प्रेस दुकान में ले गया। मुखबीर की सूचना के आधार पर भंडारा लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार देर रात को छापेमारी पर आरोपी के पास से पास 5 करोड़ रुपये नगद जब्त किए। इस दौरान पुलिस ने बैंक के मैनेजर समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार एक करोड़ रुपये का कमीशन पाने के लिए उक्त रकम की बैंक से अनधिकृत रूप से निकासी की गई थी। बैंक के मैनेजर ने 5 करोड़ से 6 करोड़ पाने के लालच में ये काम किया। पूछताछ में बैंक मैनेजर गौरी शंकर बावनकुले ने चौंकाने वाले खुलासा किया। मैनेजर ने बताया कि उसने खुद लॉकर से पैसे निकालकर एक बैग में भरे और फिर उसे राजकमल प्रेस दुकान में ले गया। बैंक मैनेजर होने के बावजूद उसने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया और बेनामी आरटीजीएस के जरिए इस रकम को बैंक में दिखाने की योजना बनाई। इस बीच पुलिस को जानकारी मिल गई जिससे मामले का पर्दाफाश हो गया। भंडारा पुलिस की क्राइम ब्रांच और आतंकवाद विरोधी दल ने गोपनीय जानकारी के आधार पर एक दुकान पर छापा मारा जहां 5 करोड़ की नगदी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *