Road Accident: कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर सोमवार 29 सितम्बर की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफ्ट कारें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी लोग माता के जागरण से लौट रहे थे और यमुनानगर के निवासी थे।.
हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और खिड़कियां काटकर शवों को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार मृतक यमुनानगर के रहने वाले थे और माता के जागरण से लौट रहे थे। हादसा पिंडारसी और घराडसी गांव के बीच हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सामान्य कराया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की वजह बनी.

हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और खिड़कियां काटकर शवों को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार मृतक यमुनानगर के रहने वाले थे और माता के जागरण से लौट रहे थे। हादसा पिंडारसी और घराडसी गांव के बीच हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सामान्य कराया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की वजह बनी।

मृतकों की पहचान चालक प्रवीण पुत्र स्वराज वासी बूबका, पवन पुत्र बालकिशन, राजेन्द्र पुत्र बालकिशन, उर्मिला पत्नी पवन और सुमन पत्नी सजंय के रूप में हुई है। सभी के शव एलएनजेपी अस्पताल भेजे गए हैं।
वहीं हादसे में वंशिका (18) यमुनानगर, संतोष (45) पत्नी धर्मपाल वासी पपनावा, लीला देवी (52) पत्नी रिशिपाल निवासी पपनावा, ऋषि पाल (55) पुत्र कर्म सिंह निवासी पपनावा और प्रवीण (40) पुत्र जीता राम निवासी पपनावा घायल हैं और आनंद अस्पताल में दाखिल हैं।
सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी पांच शवों को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर यातायात नियंत्रित किया और क्रेन से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को हटवाया। अब पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
यह हादसा नवरात्र के पावन अवसर पर घटित होने के कारण और भी दर्दनाक है। पांच परिवारों पर मानो पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि हैरियर के घायलों की जान बचाने के लिए डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं।