मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. BJP ने कहा है कि मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ मुख्यमंत्री जन आवास योजना भी शुरू की जाएगी ताकि कोई परिवार बिना घर के ना रहे.
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं. इलेक्शन कैंपेन के बीच सत्तारूढ़ बीजेपी आज अपना घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य नेताओं ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है. नड्डा ने कहा, गेहूं का एमएसपी 2700रुपये और चावल का एमएसपी 3100 रुपये किया जाएगा. हम 6 एक्सप्रेसवे बनाएंगे. रीवा, सिंगरोली और शहडोल में एयरपोर्ट बनाएंगे.
नड्डा ने आगे कहा, राजनीतिक दल पहले लोगों को आकर्षित करते हैं और फिर भूल जाते हैं. (वे) वादे करते हैं, भूल जाते हैं और जनता को गुमराह करते हैं. भाजपा … एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने घोषणापत्र को अक्षरश: लागू किया है. उन्होंने कहा, पिछले 20 में मध्य प्रदेश की तस्वीर बदल गई है. बीजेपी के लिए संकल्प पत्र म… महत्वपूर्ण है. हम अपने संकल्पों को पूरा करते हैं. हमने वादों को जमीन पर उतारा है. हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं. पहले मुझे भोपाल से जबलपुर पहुंचने में घंटों लग जाते थे लेकिन अब सड़क की स्थिति अच्छी है. हमने मध्य प्रदेश में सिंचाई बढ़ाई है. मध्य प्रदेश हिंदी में चिकित्सा शिक्षा शुरू करने वाले पहला प्रदेश बन गया है.