6 साल की बच्ची का रेप कर बेरहमी से मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

By: PalPal India News
January 14, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक युवक द्वारा 6 साल की बच्ची का रेप करके मर्डर किया, पुलिस ने दिहाड़ी मजदूर को गिरफ्तार किया। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से अपराध का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। बेंगलुरु के आरएम नगर पीएस क्षेत्र के अंतर्गत एक 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या भी कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रेप और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिहाड़ी मजदूरी करता है आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है और वह बिहार का रहने वाला है। इस घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त, पूर्वी डिवीजन, बेंगलुरु सिटी जानकारी सामने रखी है। उन्होंने बताया- “बिहार के अभिषेक कुमार नामक एक मजदूर द्वारा आरएम नगर PS सीमा के तहत एक 6 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *