50 रुपये के लिए 6 लोग ढाबा संचालक को अपहरण कर राजस्थान ले गए, जमकर की पिटाई

By: PalPal India News
June 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां मात्र पचास रुपये के लिए छह लोगों ने एक युवक को मारा पीटा और अपहरण करके राजस्थान ले गए। घटना के पांचवे दिन  पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य फरार हैं।

50 रुपये लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद

मामला मंदसौर के भानपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां बाबूल्दा निवासी बबलू मीणा भानपुरा रोड पर ढाबा संचालित करता है और 13 जून को इसी ढाबे पर बबलू का मात्र 50 रूपये की लेनदेन की बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। वे सभी आरोपी मिलकर बबलू के साथ मारपीट किये और अपहरण कर राजस्थान ले गए। बबलू के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जुट गई।

राजस्थान के भवानीमंडी से युवक बरामद

वारदात के पांचवे दिन पुलिस राजस्थान के भवानीमंडी के पास एक खेत में बने कमरे से बबलू को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ अपहरण करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *