पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के मऊगंज में एक नाना ने अपनी ही 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक ऐसी घटना सामने आई जो शर्मसार कर देने वाली है। 62 वर्षीय नाना ने अपनी ही 4 वर्षीय मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। नाना पर मासूम को बहला-फुसला कर उसके साथ रेप करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं बच्ची का रेप करने के बाद आरोपी नाना मौके से फरार हो गया। गनीमत ये रही की जैसे ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने आरोपी को रास्ते से दबोच लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, मासूम बच्ची को अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
आपको बता दे यह घटना शनिवार शाम को घटित हुई है। मऊगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाले 62 वर्षीय वृद्ध ने अपने पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जब बच्ची रोने लगी तो उसकी आवाज सुनकर परिजन दौड़े। इसके बाद दरवाजा खुलवाकर देखा, तो बच्ची रोती बिलखती दिखाई दी। परिजन मासूम को लेकर पुलिस थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी।