7 साल की मासूम से दुष्कर्म एवं छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में आरोपियों को फांसी एवं बुलडोजर कार्रवाई की मांग

By: PalPal India News
January 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जयस एवं एससी एसटी संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से शाहनगर तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर मासूम बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि सलेहा थाना क्षेत्र में 1 जनवरी 2025 को 7 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसी प्रकार शाहनगर थाना क्षेत्र में 3 जनवरी को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस प्रकार पन्ना जिले में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग की बेटियों के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिन्हें रोकने के लिए आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर करवाई करनी चाहिए। ताकि ऐसे वहशी दरिंदे इस प्रकार के कुकृत्य करने की हिम्मत न जुटा सकें और पीड़ित‌ परिवार को राहत मिल सके, अन्यथा की स्थिति में अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लोग अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान जयस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह गोंडेला सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

HIGHLIGHTS

  • आरोपियों को फांसी एवं बुलडोजर कार्रवाई की मांग
  • 7 साल की मासूम से दुष्कर्म एवं छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला
  • आरोपियों को फांसी एवं बुलडोजर कार्रवाई की मांग
  • जयस और एससी-एसटी संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से सौंपा गया ज्ञापन

One response to “7 साल की मासूम से दुष्कर्म एवं छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में आरोपियों को फांसी एवं बुलडोजर कार्रवाई की मांग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *