फर्जी डॉक्टर जॉन कैम के इलाज से 7 मरीजों की गई थी जान, दमोह मिशनरी अस्पताल की कैथ लैब हुई सील

By: PalPal India News
April 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिफर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ ​​नरेंद्र जॉन कैम को गिरफ्तार कर लिया गया है। सात मरीजों की मौत का कारण है फर्जी डॉक्टर। पुलिस फर्जी डॉक्टर से इस मामले की पूछताछ कर रही है। सरकारी डॉक्टरों की टीम ने दमोह के मिशनरी अस्पताल की कैथ लैब को सील कर दिया है।

मध्य प्रदेश के दमोह मिशनरी अस्पताल की कैथ लैब को सील कर दिया गया है। यहां गिरफ्तार ‘फर्जी’ हृदय रोग विशेषज्ञ नरेंद्र यादव उर्फ ​​नरेंद्र जॉन कैम ने मरीजों का इलाज किया था। इनमें से सात की मौत हो गई थी। इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि कैथ लैब को पांच सरकारी डॉक्टरों की टीम ने सील किया है। टीम के एक सदस्य डॉक्टर विक्रांत चौहान ने कहा, ‘जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों पर कैथ लैब को सील कर दिया गया है क्योंकि सभी मामले इससे संबंधित हैं। इसके पर्याप्त सबूत भी हैं।

पुलिस की हिरासत में है फर्जी डॉक्टर

मंगलवार को एक स्थानीय अदालत ने नरेंद्र जॉन कैम को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उन्हें सोमवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पकड़ा गया था। कैम पर फर्जी मेडिकल डिग्री के साथ प्रैक्टिस करने का आरोप है।

जालसाजी समेत कई धाराओं में केस दर्ज

दमोह जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एमके जैन द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर जालसाजी और बेईमानी से गबन के आरोप में उन पर मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *