पलपल इंडिया प्रतिनिधि। खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में गुरुवार शाम एक बेहद दुखद घटना घट गई, जहां गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करते समय 7 लोग डूब गए।
आपको बता दे यह मामला खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में गुरुवार शाम को हुआ जब’ गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करते समय 7 लोग डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। सुचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। हालंकि पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की डूबने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।