70 करोड़ की लागत से बनेगा सगड़ा लामेटा घाट फ्लाई ओवर,लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने किया भूमि पूजन

By: PalPal India News
November 11, 2024

पलपल इण्डिया प्रतिनधि। सगड़ा लम्हेतघाट घाट मार्ग पर 70 करोड रुपए की लागत से बनने वाले फ्लाई ओवर का काम आज से शुरू हो गया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सांसद आशीष दुबे समेत तमाम जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में इस फ्लाईओवर का भूमि पूजन किया। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि वैसे तो इस फ्लाईओवर के निर्माण की समय सीमा 2 साल है लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए एक साल की समय सीमा तय की है। फ्लाई ओवर ना होने के कारण ब्लैक स्पॉट थे जिसके वजह से काफी हादसे यहां होते थे लेकिन फ्लाई ओवर बन जाने के बाद अब यहां यातायात सुगम होगा।

HIGHLIGHTS

  • 70 करोड़ की लागत से बनेगा सगड़ा लामेटा घाट फ्लाई ओवर
  • लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने किया भूमि पूजन
  • 1 साल में बनाने का लक्ष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *