जबलपुर में 80 साल के बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मेडिकल कॉलेज में किया गया आइसोलेट

By: PalPal India News
June 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिइंदौर के बाद अब जबलपुर में भी कोविड की वापसी हो गई है। मंगलवार देर रात शहर के अधारताल क्षेत्र निवासी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि बुजुर्ग मरीज को सांस लेने में तकलीफ के चलते कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। सोमवार को चिकित्सकों ने कोरोना की आशंका के चलते सैंपल भेजा था। मंगलवार रात आई रिपोर्ट में बुजुर्ग संक्रमित पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग अब बुजुर्ग के संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों की पहचान कर उनके सैंपल लेगा। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को अलर्ट कर कोविड उपचार से जुड़ी सभी सुविधाएं पुनः सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। विशेषज्ञों की मानें तो बुजुर्गों और पहले से बीमार व्यक्तियों में संक्रमण का खतरा अधिक है, इसलिए खास सतर्कता की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *