9वीं की छात्रा ने लगा ली फांसी, मोबाइल गेम खेलने पर डांटा था मां ने

By: PalPal India News
June 21, 2024

जबलपुर समाचार – 9वीं की छात्रा ने लगा ली फांसी, मोबाइल गेम खेलने पर डांटा था मां ने

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर में 9वीं की छात्रा ने घर में ही फांसी लगा ली। 14 साल की आरुषि सिंह गढ़ा इलाके के गुप्ता नगर में रहती थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा मोबाइल पर गेम खेल रही थी। मां ने उसे इसी बात पर डांट दिया था। पुलिस के मुताबिक, आरुषि की मां सुनंदा सिंह जबलपुर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं। वे बुधवार रात 9 बजे नाइट ड्यूटी पर जा रही थीं।

उन्होंने देखा कि आरुषि मोबाइल पर गेम खेल रही है। उन्होंने नाराजगी जताई और मोबाइल छीनते हुए पढ़ाई के लिए कहा। इसके बाद वे घर लॉक कर ड्यूटी पर चली गईं। गुरुवार सुबह 10 बजे जब वे घर पहुंचीं और ताला खोला तो अंदर अपने रूम में आरुषि पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी थी। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। बच्ची को फंदे से उतारा। पुलिस को सूचना दी।आरुषि अपनी मां की इकलौती बेटी थी। कोरोना काल में पिता का निधन हो गया था। इसके बाद से मां-बेटी ही घर पर रहती थीं। बेटी के इस कदम से मां सदमे में आ गई हैं।

HIGHLIGHTS

  • मां ने डांटा तो 9वीं की छात्रा आरुषि सिंह ने लगा ली फांसी।
  • मोबाइल गेम खेलने पर नाराज़ हुई थी मां।
  • गढ़ा के गुप्ता नगर में घटना से हड़कंप।
  • कोविड में पिता की हो चुकी है मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *