मथुरा में हिरासत में लिए गए 90 बांग्लादेशी नागरिक, ईंट भट्ठे पर कर रहे थे मजदूरी

By: PalPal India News
May 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधियूपी के मथुरा में थाना नौहझील पुलिस ने अवैध रूप से रह कर ईट भट्टे पर मजदूरी कर रहे 90 बंग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है की बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर शिकंजा कसने के साथ ही अन्य एजेंसियां भी पूछताछ में सक्रिय हो गई हैं। फिलहाल पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है और इनके भारत में एंट्री करने के नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।

पकड़े गए लोगों में कई बच्चे भी शामिल

नौहझील इलाके के खाजपुर और बाजना में चल रहे ईट भट्टे पर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करके 90 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है पकड़े गये बांग्लादेशीयों में 35 पुरुष, 27 महिला, एवं 28 बच्चे शामिल हैं।  जो ईट भट्टे पर मजदूरी कर रह रहे थे। पकड़े गए लोगों से अन्य एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं। हिरासत में लिये गये लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

तलाशी के दौरान मिले बांग्लादेशी

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पूरे जिले में नियमित तलाशी ली जा रही थी। ऐसे ही एक अभियान के दौरान पुलिस कुछ स्थानीय ईंट भट्टों की तलाशी ले रही थी, तभी उन्हें वहां बांग्लादेशी नागरिक काम करते हुए मिले। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सभी ने भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार की। वे तीन-चार महीने पहले पड़ोसी राज्य से मथुरा आए थे। पुलिस उनके संपर्कों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि उनके ठेकेदार और अन्य सहयोगियों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों के पास से कुछ आधार कार्ड भी बरामद किए हैं, जो जाहिर तौर पर किसी अन्य राज्य में जाली दस्तावेजों पर जारी किए गए थे।

One response to “मथुरा में हिरासत में लिए गए 90 बांग्लादेशी नागरिक, ईंट भट्ठे पर कर रहे थे मजदूरी”

  1. […] थीं उस घर में वीराना छा गया। पेशे से मजदूरी करने वाले पिता बेटी की शादी की पूरी […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *