रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 9,970 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 9 मई 2025 तक RRB की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
रिक्त पदों का ब्योरा (Zone-Wise):
ईस्ट कोस्ट रेलवे – 1,461 पद
दक्षिण-पूर्व रेलवे – 921 पद
दक्षिण-मध्य रेलवे – 989 पद
पश्चिम रेलवे – 885 पद
ईस्टर्न रेलवे – 868 पद
कुल पद – 9,970
योग्यता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या डिप्लोमा/इंजीनियरिंग डिग्री।
आयु सीमा: 1 जुलाई 2025 को उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया:
यह भर्ती प्रक्रिया 5 चरणों में पूरी होगी:
CBT 1 (प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा) – योग्यता निर्धारण
CBT 2 (मुख्य परीक्षा) – तकनीकी और सामान्य ज्ञान
CBAT (एप्टीट्यूड टेस्ट) – मानसिक क्षमता और निर्णय क्षमता की जांच
दस्तावेज़ सत्यापन
मेडिकल परीक्षण
परीक्षा पैटर्न:
CBT 1: कुल 75 प्रश्न – गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और बुद्धिमत्ता
CBT 2: तकनीकी विषयों के साथ सामान्य विषय
CBAT: मानसिक सतर्कता और निर्णय क्षमता का मूल्यांकन
आवेदन शुल्क:
सामान्य/OBC वर्ग: ₹500
SC/ST/दिव्यांग/पूर्व सैनिक: ₹250
कैसे करें आवेदन:
www.indianrailways.gov.in पर जाएं
नया अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें
आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
फीस का भुगतान करें
आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
जो उम्मीदवार CBT 1 और CBT 2 में न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें CBAT और आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को ALP के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।