अधारताल धनी की कुटिया के पास मोटरसाइकिल को बस ने मारी टक्कर,एक की मौत

By: PalPal India News
January 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। अधारताल धनी की कुटिया के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें सड़क हादसे में एक युवक ने अपनी जान गवा दी. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की गढ़ा निवासी विकास ठाकुर अपनी बाइक पर सवार होकर अधारताल की ओर जा रहा था. तभी शाम 6:30 बजे एक बस ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के साथ ही विकास ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने लाश का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भिजवाया है और बस को जप्त कर लिया है.

HIGHLIGHTS

  • मोटरसाइकिल को बस ने मारी टक्कर,एक की मौत
  • अधारताल धनी की कुटिया के पास हादसा
  • गढ़ा निवासी एक युवक ने गंवाई जान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *