पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भिलाई। भिलाई में 17 साल की लड़की ने गैंगरेप के बाद घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पीड़िता ने जान देने से पहले सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है. इसके अलावा पीड़िता के मोबाइल में भी कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिले हैं, जिसमें 16 फरवरी को गैंगरेप की घटना का जिक्र है.
‘मुझे धोखा मिला है’
नाबालिग ने सुसाइड नोट लिखा है उसमें लिखा है, मैंने जो किया मानती हूं गलती मेरी है, लेकिन आदी और मेरी मर्जी से हुआ सब, और उसके अलावा आज तक कभी कोई ऐसी चीज मैंने किसी के साथ नहीं की. ये कोई पहली बार नहीं था. उसके घर मैं आती जाती थी. तब से ये सब है. 2 जून 2024 से सब चला आ रहा है. कभी जबरदस्ती तो कभी मेरी मर्जी से. सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वो दोनों शादी करने वाले थे.
कॉल रिकार्डिंग में गैंगरेप करने की बात आई सामने
लड़की के मोबाइल फोन से वॉट्सऐप चैट और कुछ कॉल रिकॉर्डिंग मिले हैं. उसमें नाबालिग और आदी के बीच संबंध की बात का पता चल रहा है, बल्कि यह भी लड़की कह रही है कि आदी ने उसे अकेले बुलाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप किया है. उसने ये बात अपने भाई और मां को भी बताई थी.