‘बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग किया दुष्कर्म’, सुसाइड नोट लिख पीड़िता ने लगाईं फांसी

By: PalPal India News
February 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,भिलाई। भिलाई में 17 साल की लड़की ने गैंगरेप के बाद घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पीड़िता ने जान देने से पहले सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है. इसके अलावा पीड़िता के मोबाइल में भी कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिले हैं, जिसमें 16 फरवरी को गैंगरेप की घटना का जिक्र है.

बताया जा रहा है की आदी बारले और नाबालिग लड़की एक ही मोहल्ले में रहते थे, दोनों के बीच जून से प्रेम प्रसंग चल रहा था.  पिछले कई महीनों से वे एक दूसरे से फोन पर बातें करते और वॉट्सअप में चैट करते थे. दोनों की बीच नजदीकियां बढ़ गई. आरोपी ने कई बार लड़की के साथ संबंध बनाए. लेकिन जब आदी के दोस्तों को दोनों के बीच संबंध बनाने के बारे में पता चला तो उन लोगों ने मिलकर लड़की का गैंगरेप करने का प्लान बनाया.
16 फरवरी को आदी ने अकेले होने के बात कहकर उसे अपने कमरे में बुलाया. लड़की के बाद उसके दोस्त भी वहां पहुंच गए और इसके बाद सभी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ गैंगरेप किया. इस घटना के बाद पीड़िता पूरी तरह से टूट गई, उसने पूरी सच्चाई अपने भाई और मां को बताई. इसके बाद 18 फरवरी को दोपहर में पंखे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

‘मुझे धोखा मिला है’

नाबालिग ने सुसाइड नोट लिखा है उसमें लिखा है, मैंने जो किया मानती हूं गलती मेरी है, लेकिन आदी और मेरी मर्जी से हुआ सब, और उसके अलावा आज तक कभी कोई ऐसी चीज मैंने किसी के साथ नहीं की. ये कोई पहली बार नहीं था. उसके घर मैं आती जाती थी. तब से ये सब है. 2 जून 2024 से सब चला आ रहा है. कभी जबरदस्ती तो कभी मेरी मर्जी से. सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वो दोनों शादी करने वाले थे.

कॉल रिकार्डिंग में गैंगरेप करने की बात आई सामने

लड़की के मोबाइल फोन से वॉट्सऐप चैट और कुछ कॉल रिकॉर्डिंग मिले हैं. उसमें नाबालिग और आदी के बीच संबंध की बात का पता चल रहा है, बल्कि यह भी लड़की कह रही है कि आदी ने उसे अकेले बुलाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप किया है. उसने ये बात अपने भाई और मां को भी बताई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *