जबलपुर: कुम्भ में गया था परिवार, मौका देख घर में घुसा चोर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

By: PalPal India News
February 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। शहर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही है इसी क्रम में थाना अधारताल क्षेत्र अनतर्गत एक परिवार महाकुम्भ स्नान के लिए गया हुआ था. इस मौके का फायदा उठाने देर रात चोर ने घर में दबिश दी लेकिन घर का एक सदस्य घर में पहले से मौजूद था जिससे अपनी सूझ बूझ से फ़ौरन थाना अधारताल पुलिस को चोर के घर में घुसने की सूचना दी. सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद आनन फानन में चोर फरार हो गया. लेकिन चोर के घर में घुसने की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है.

HIGHLIGHTS

  • कुम्भ में गया था परिवार, मौका देख घर में घुसा चोर
  • घर में मौजूद सदस्य ने पुलिस को दी सूचना
  • मौके पर पहुंची पुलिस, चोर हुआ फरार
  • CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *