पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। शहर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही है इसी क्रम में थाना अधारताल क्षेत्र अनतर्गत एक परिवार महाकुम्भ स्नान के लिए गया हुआ था. इस मौके का फायदा उठाने देर रात चोर ने घर में दबिश दी लेकिन घर का एक सदस्य घर में पहले से मौजूद था जिससे अपनी सूझ बूझ से फ़ौरन थाना अधारताल पुलिस को चोर के घर में घुसने की सूचना दी. सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद आनन फानन में चोर फरार हो गया. लेकिन चोर के घर में घुसने की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है.
HIGHLIGHTS