पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह। दमोह शहर में माझी समाज की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती शकुंतला रैकवार की अंतिम शवयात्रा के दौरान एक अजीब घटना घटी। जब शवयात्रा फुटेरा मुहल्ला स्थित तालाब के पास से गुजर रही थी, तभी एक परिवार के लगभग दो दर्जन लोग मुंडन करवा रहे थे। इसी दौरान मधु मक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे अंतोष्टी में शामिल लोग और परिजन भाग खड़े हुए।
भाजपा नेता मोंटी रैकवार की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया और अंततः भाजपा नेता मोंटी रैकवार, व्यापारी संजय असाटी, मछली ठेकेदार शंकर रैकवार और परिजन विनय रैकवार ने अंतोष्टी को उठाकर रवाना किया। इस घटना में लगभग 125 लोग मधु मक्खियों के हमले से प्रभावित हुए।
HIGHLIGHTS