शव यात्रा में मधुमक्खियों का हमला, शव छोड़ भाग खड़े हुए लोग,हमले से लगभग 125 लोग प्रभावित हुए

By: PalPal India News
March 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दमोह। दमोह शहर में माझी समाज की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती शकुंतला रैकवार की अंतिम शवयात्रा के दौरान एक अजीब घटना घटी। जब शवयात्रा फुटेरा मुहल्ला स्थित तालाब के पास से गुजर रही थी, तभी एक परिवार के लगभग दो दर्जन लोग मुंडन करवा रहे थे। इसी दौरान मधु मक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे अंतोष्टी में शामिल लोग और परिजन भाग खड़े हुए।

भाजपा नेता मोंटी रैकवार की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया और अंततः भाजपा नेता मोंटी रैकवार, व्यापारी संजय असाटी, मछली ठेकेदार शंकर रैकवार और परिजन विनय रैकवार ने अंतोष्टी को उठाकर रवाना किया। इस घटना में लगभग 125 लोग मधु मक्खियों के हमले से प्रभावित हुए।

HIGHLIGHTS

  • माझी समाज की वरिष्ठ नेत्री थी श्रीमती शकुंतला रैकवार
  • अंतिम यात्रा में मधु मक्खियों का हमला
  • हमले से लगभग 125 लोग प्रभावित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *