हिट एंड रन: तेज रफ्तार डम्पर ने मां और बेटी को मारी टक्कर, बेटी की मौके पर हुई मौत

By: PalPal India News
March 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिवडोदरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जहाँ वाघोडिया के मलोधर रोड पर एक तेज रफ्तार डम्पर ने मां और बेटी को टक्कर मार दी। इस घटना में एक लड़की की मौत हो गई है।

दरअसल आपको बता दे गुजरात के वडोदरा के वागोडिया तालुका के मालोधर रोड पर यह घटना घटी है। जिसमें डम्पर की टक्कर से एक्टिवा पर सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे में 12 वर्षीय बेटी काव्या पटेल की जान चली गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वाघोडिया पुलिस ने दुर्घटना के बाद डम्पर चालक के फरार होने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हादसे में एक लड़की की मौत

यह दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और देखा जा सकता है कि किस तरह चालक पूरी गति से डम्पर चला रहा था और उसने मां-बेटी को टक्कर मार दी। इस घटना में मृतका काव्या के पिता जो दुबई में रहते हैं, को घटना की सूचना दे दी गई है। हिट एंड रन की घटनाओं के बाद भी वाहनों की गति कम नहीं हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *