पलपल इंडिया प्रतिनिधि। वडोदरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जहाँ वाघोडिया के मलोधर रोड पर एक तेज रफ्तार डम्पर ने मां और बेटी को टक्कर मार दी। इस घटना में एक लड़की की मौत हो गई है।
दरअसल आपको बता दे गुजरात के वडोदरा के वागोडिया तालुका के मालोधर रोड पर यह घटना घटी है। जिसमें डम्पर की टक्कर से एक्टिवा पर सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे में 12 वर्षीय बेटी काव्या पटेल की जान चली गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वाघोडिया पुलिस ने दुर्घटना के बाद डम्पर चालक के फरार होने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हादसे में एक लड़की की मौत
यह दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और देखा जा सकता है कि किस तरह चालक पूरी गति से डम्पर चला रहा था और उसने मां-बेटी को टक्कर मार दी। इस घटना में मृतका काव्या के पिता जो दुबई में रहते हैं, को घटना की सूचना दे दी गई है। हिट एंड रन की घटनाओं के बाद भी वाहनों की गति कम नहीं हो रही है।