व्रत में बनाएं बिना लहसुन-प्याज के स्वादिष्ट मटर मखाना

By: PalPal India News
April 1, 2025

नवरात्रि के व्रत में रोज़ एक जैसा खाना खाते-खाते बोरियत होने लगती है। अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो मटर मखाना की यह क्रीमी और व्रत-फ्रेंडली रेसिपी ज़रूर ट्राई करें। यह हल्की, पौष्टिक और स्वाद से भरपूर होती है, जिससे उपवास के दौरान भी पेट भरा हुआ महसूस होता है।

सामग्री:

  • 1 कप मखाना

  • ½ कप हरी मटर

  • 2 टमाटर

  • 1 हरी मिर्च

  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट

  • 1 बड़ा चम्मच घी

  • ½ बड़ा चम्मच सेंधा नमक

  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

  • ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर

  • ¼ छोटा चम्मच जीरा

  • ½ कप पानी

  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती (गार्निश के लिए)

ग्रेवी के लिए:

  • 10-12 काजू

  • 6-7 रोस्टेड काजू

  • ¼ चम्मच दही

विधि:

  1. मखाने को भूनें – सबसे पहले मखानों को हल्का सुनहरा होने तक भूनकर अलग रख लें।

  2. ग्रेवी तैयार करें – काजू और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें। टमाटर की प्यूरी तैयार कर लें। हरी मटर को पानी में उबालकर रख दें।

  3. तड़का लगाएं – कड़ाही में घी गर्म करें, उसमें जीरा डालकर तड़काएं। फिर इसमें कटी हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर हल्का भूनें।

  4. मसाले पकाएं – टमाटर की प्यूरी डालें और अच्छे से पकाएं। इसके बाद सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिलाएं।

  5. ग्रेवी में स्वाद डालें – अब इसमें काजू-दही का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं।

  6. अंतिम स्टेप – उबली हुई मटर और भुने हुए मखाने डालें और 2-3 मिनट तक पकने दें।

  7. गार्निशिंग और सर्विंग – इसे रोस्टेड काजू और धनिया पत्ती से सजाएं और गरम-गरम व्रत-विशेष रोटी, पराठे या समा के चावल के साथ परोसें। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक मटर मखाना डिश व्रत के दौरान एनर्जी देने के साथ-साथ आपकी उपवास थाली को भी खास बना देगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *