कालाबाजारी को रोकने के लिए इस राज्य ने की अनोखी पहल,कालाबाजारी की सूचना देने वाले को कराएंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन

By: PalPal India News
April 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिइंदौर में राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा एक अनोखी पहल की गई है। जिसमें अब राशन की कालाबाजारी की सूचना देने वालों को अयोध्या में रामलला के दर्शन करवाए जाएंगे। जी हाँ इतना ही नही इसके साथ ही, सूचनाकर्ता की आने-जाने, अयोध्या में रहने और खाने की व्यवस्था भी प्रषाशन द्वारा मुहैया कराई जाएगी।

आपको बता दे महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि कालाबाजारी की सूचना देने वालों को अभी तक नकद इनाम दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हमने इसमें कुछ बदलाव करते हुए नई पहल की शुरुआत की है जिसमें राशन कालाबाजारी की सूचना देने वालों के लिए अयोध्या यात्रा का इंतजाम किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया की गरीबों के राशन की दो तरह से कालाबाजारी होती है। कुछ लोग बस्तियों में घूम-घूमकर राशन की दुकानों से रियायती दर पर मिलने वाला राशन हितग्राहियों से खरीदकर इसे किराना दुकानों पर महंगे दाम में बेचते हैं।

बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा

आपको बता दे अब तक ऐसे लोग जो कालाबाजारी की सुचना देते थे उन्हें 1100 रुपये इनाम दिया जाता था। इसी तरह बड़े गोदामों से भी कालाबाजारी होती है। इसकी सूचना देने वालों को 2100 रुपये इनाम दिया जाता था। अब दोनों ही तरह के मामलों में सूचना देने वालों को रामलला के दर्शन करवाए जाएंगे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *