पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इंदौर में राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा एक अनोखी पहल की गई है। जिसमें अब राशन की कालाबाजारी की सूचना देने वालों को अयोध्या में रामलला के दर्शन करवाए जाएंगे। जी हाँ इतना ही नही इसके साथ ही, सूचनाकर्ता की आने-जाने, अयोध्या में रहने और खाने की व्यवस्था भी प्रषाशन द्वारा मुहैया कराई जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया की गरीबों के राशन की दो तरह से कालाबाजारी होती है। कुछ लोग बस्तियों में घूम-घूमकर राशन की दुकानों से रियायती दर पर मिलने वाला राशन हितग्राहियों से खरीदकर इसे किराना दुकानों पर महंगे दाम में बेचते हैं।
आपको बता दे अब तक ऐसे लोग जो कालाबाजारी की सुचना देते थे उन्हें 1100 रुपये इनाम दिया जाता था। इसी तरह बड़े गोदामों से भी कालाबाजारी होती है। इसकी सूचना देने वालों को 2100 रुपये इनाम दिया जाता था। अब दोनों ही तरह के मामलों में सूचना देने वालों को रामलला के दर्शन करवाए जाएंगे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।