चलती ट्रेन में सीट को लेकर विवाद, सरदार ने युवक पर किया तालवार से हमला, युवक घायल

By: PalPal India News
April 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमथुरा जंक्शन का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीट को लेकर सरदार और एक युवक के बीच में बहस हुई जिसके बाद सरदार ने उस आदमी पर तलवार से हमला कर दिया।

आपको बता दे यह मामला घटना सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर हुई जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सीट को लेकर सरदार और एक युवक के बीच में बहस हुई जिसके बाद सरदार ने उस आदमी पर तलवार से हमला कर दिया।

जाने पूरा मामला

दरअसल महाराष्ट्र के नांदेड़ से पंजाब के अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन में आगरा से MR का काम करने वाला युवक प्रवीण जनरल कोच में चढ़ा। इसके बाद सीट पर बैठने को लेकर वहां कुछ सरदारों से उसकी बहस हो गई। मथुरा में चलती ट्रेन में सीट को लेकर सरदार और MR का काम करने वाले एक युवक के बीच में बहस हो गई। इस विवाद में एक पक्ष ने अपने पास रखे तलवार से उस युवक पर हमला कर दिया जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया। तलवार बाजी की घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस घटना से ट्रेन के अंदर हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *