पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मथुरा जंक्शन का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीट को लेकर सरदार और एक युवक के बीच में बहस हुई जिसके बाद सरदार ने उस आदमी पर तलवार से हमला कर दिया।
आपको बता दे यह मामला घटना सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर हुई जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सीट को लेकर सरदार और एक युवक के बीच में बहस हुई जिसके बाद सरदार ने उस आदमी पर तलवार से हमला कर दिया।
दरअसल महाराष्ट्र के नांदेड़ से पंजाब के अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस ट्रेन में आगरा से MR का काम करने वाला युवक प्रवीण जनरल कोच में चढ़ा। इसके बाद सीट पर बैठने को लेकर वहां कुछ सरदारों से उसकी बहस हो गई। मथुरा में चलती ट्रेन में सीट को लेकर सरदार और MR का काम करने वाले एक युवक के बीच में बहस हो गई। इस विवाद में एक पक्ष ने अपने पास रखे तलवार से उस युवक पर हमला कर दिया जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया। तलवार बाजी की घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस घटना से ट्रेन के अंदर हड़कंप मच गया।