जबलपुर में बिक रही एनसीईआरटी की डुप्लीकेट किताबें, कलेक्टर से मिले अभिभावक और समाजसेवी

By: PalPal India News
April 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजबलपुर में धड़ल्ले से एनसीईआरटी की डुप्लीकेट किताबें बेची जा रही है ये आरोप लगाते हुए अभिभावकों और कुछ समाजसेवियों ने कलेक्टर दीपक सक्सेना से मुलाकात की. इस दौरान अभिभावकों और समाजसेवियों ने कलेक्टर दीपक सक्सेना को पुस्तक विक्रेताओं के यहां से खरीदी गई डुप्लीकेट किताबें और वास्तविक किताबें भी सौंपी जिसमें डुप्लीकेट किताब में वाटर मार्क नहीं है और वास्तविक किताबों में वाटर मार्क लगा हुआ है. अभिभावको और समाजसेवियों ने कलेक्टर को बताया कि इससे सरकार को न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि पुस्तक विक्रेता अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं इस शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

HIGHLIGHTS

  • जबलपुर में बिक रही एनसीईआरटी की डुप्लीकेट किताबें
  • कलेक्टर से मिले अभिभावक और समाजसेवी
  • डुप्लीकेट किताबें कलेक्टर को सौंपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *