पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जबलपुर में धड़ल्ले से एनसीईआरटी की डुप्लीकेट किताबें बेची जा रही है ये आरोप लगाते हुए अभिभावकों और कुछ समाजसेवियों ने कलेक्टर दीपक सक्सेना से मुलाकात की. इस दौरान अभिभावकों और समाजसेवियों ने कलेक्टर दीपक सक्सेना को पुस्तक विक्रेताओं के यहां से खरीदी गई डुप्लीकेट किताबें और वास्तविक किताबें भी सौंपी जिसमें डुप्लीकेट किताब में वाटर मार्क नहीं है और वास्तविक किताबों में वाटर मार्क लगा हुआ है. अभिभावको और समाजसेवियों ने कलेक्टर को बताया कि इससे सरकार को न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि पुस्तक विक्रेता अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं इस शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
HIGHLIGHTS