नाबालिग की सगाई पर लिफाफा देते नजर आये भाजपा के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, कांग्रेसियों ने जमकर साधा निशाना

By: PalPal India News
April 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सगाई रस्म में शगुन का लिफाफा देना भाजपा के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर को भरी पड़ गया है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर एक बड़े विवाद में फंस गए हैं।

आपको बता दे उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह एक नाबालिग बच्ची को उसकी सगाई पर लिफाफा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसी रस्म का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा एवं फोटो को लेकर कांग्रेस नेता कहने लगे कि यह तस्वीर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को बढ़ावा दे रही है।

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने इस मामले में अपनी सफाई में कहा कि सगाई की रस्म करना एवं विवाह करना दोनों अलग-अलग परम्परा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मुद्दे को उछालने में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *