पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सगाई रस्म में शगुन का लिफाफा देना भाजपा के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर को भरी पड़ गया है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर एक बड़े विवाद में फंस गए हैं।
आपको बता दे उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह एक नाबालिग बच्ची को उसकी सगाई पर लिफाफा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसी रस्म का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा नेताओं पर निशाना साधा एवं फोटो को लेकर कांग्रेस नेता कहने लगे कि यह तस्वीर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को बढ़ावा दे रही है।
उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने इस मामले में अपनी सफाई में कहा कि सगाई की रस्म करना एवं विवाह करना दोनों अलग-अलग परम्परा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मुद्दे को उछालने में लगे रहे।