जबलपुर के पनागर क्षेत्र तालाब में एक नवजात का शव उतराता मिला, पुलिस जुटी मामले की जांच में

By: PalPal India News
April 16, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजबलपुर के पनागर क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब छतरपुर तालाब में एक नवजात का शव उतराता मिला है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पनागर पुलिस को दी गई पनागर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब के बाहर निकलवाया।

पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है कि नवजात लगभग डेढ़ माह का बताया जा रहा है अब इसको तालाब में किसने फेंका और यहां पर कैसे आया यह जांच का विषय है फिलहाल पनागर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है नवजात को तालाब में किसने फेंका जांच के बाद पता चल सकेगा फिलहाल पनागर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *