पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जबलपुर के पनागर क्षेत्र में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब छतरपुर तालाब में एक नवजात का शव उतराता मिला है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पनागर पुलिस को दी गई पनागर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब के बाहर निकलवाया।
पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है कि नवजात लगभग डेढ़ माह का बताया जा रहा है अब इसको तालाब में किसने फेंका और यहां पर कैसे आया यह जांच का विषय है फिलहाल पनागर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है नवजात को तालाब में किसने फेंका जांच के बाद पता चल सकेगा फिलहाल पनागर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है