पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बिहार के बांका में शम्भूगंज प्रखंड में बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हे के दादा की मौत हो गई जिसके बाद से दुल्हन सहित सभी परिवारजन हैरान और दुखी हैं। दो परिवारों में खुशी का दिन अचानक गम में बदल गया। इंतजार कर रही दुल्हन को जब होने वाले पति के दादा की मौत के बारे में पता चला तो उसकी खुशियां गम में बदल गईं।
दरअसल शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के विरनौधा गांव में सपना कुमारी की शादी भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड गांव निवासी प्रभास मंडल के पुत्र विभाष कुमार से तय हुई थी। शादी की सभी पूर्व रस्में धूमधाम से पूरी कर ली गई थीं। लेकिन न बारात आई और न सेहरा बांधे दूल्हा। फिर देर रात विभाष कुमार के दादा सुरेश मंडल की बारात निकलने के समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, जिसने माहौल को गमगीन कर दिया।