दुल्हन करती रही दुल्हे का इंतजार, बारात निकलने से पहले आया हार्ट अटैक

By: PalPal India News
April 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिबिहार के बांका में शम्भूगंज प्रखंड में बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हे के दादा की मौत हो गई जिसके बाद से दुल्हन सहित सभी परिवारजन हैरान और दुखी हैं। दो परिवारों में खुशी का दिन अचानक गम में बदल गया। इंतजार कर रही दुल्हन को जब होने वाले पति के दादा की मौत के बारे में पता चला तो उसकी खुशियां गम में बदल गईं।

दरअसल शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के विरनौधा गांव में सपना कुमारी की शादी भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड गांव निवासी प्रभास मंडल के पुत्र विभाष कुमार से तय हुई थी। शादी की सभी पूर्व रस्में धूमधाम से पूरी कर ली गई थीं। लेकिन न बारात आई और न सेहरा बांधे दूल्हा। फिर देर रात विभाष कुमार के दादा सुरेश मंडल की बारात निकलने के समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, जिसने माहौल को गमगीन कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *