महाराष्ट्र दिवस परेड को लेकर मुंबई ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, 1 मई को कई सड़कों पर रहेगा बदलाव

By: PalPal India News
April 29, 2025

मुंबई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 1 मई 2025 को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर दादर स्थित शिवाजी पार्क में आयोजित परेड के चलते ट्रैफिक में बदलाव की घोषणा की है। परेड सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान आम नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए आसपास के इलाकों में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

ये सड़कें रहेंगी पूरी तरह बंद:

  • केलुस्कर रोड (दक्षिण और उत्तर) सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी (केवल आमंत्रित व्यक्तियों को छूट)

  • स्वतंत्रवीर सावरकर रोड पर सिद्धिविनायक जंक्शन से यस बैंक जंक्शन तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे

एकतरफा मार्ग:

  • एस.के. बोले रोड पर सिद्धिविनायक जंक्शन से पुर्तगाली चर्च जंक्शन तक ट्रैफिक वन-वे रहेगा

पार्किंग पर रोक: इन सड़कों पर पार्किंग निषिद्ध रहेगी:

  • केलुस्कर रोड (मुख्य, दक्षिण और उत्तर)

  • लेफ्टिनेंट दिलीप गुप्ते रोड

  • पांडुरंग नाइक रोड

  • एनसी केलकर रोड (गडकरी चौक से कोतवाल गार्डन तक)

  • संत ज्ञानेश्वर रोड

वाहनों की पार्किंग व्यवस्था:

पुलिस, बीएमसी और पीडब्ल्यूडी वाहनों के लिए:

  • वीर सावरकर स्मारक हॉल, वनिता समाज हॉल, महात्मा गांधी स्विमिंग पूल, कोहिनूर पीपीएल, एनसी केलकर रोड, दादर (पश्चिम)

आमंत्रित व्यक्तियों के लिए:

  • शिवाजी पार्क गेट नंबर 1 तक विशिष्ट मार्गों से पहुंच की व्यवस्था की गई है

प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं:

  • दक्षिण व मध्य मुंबई से:
    तिलक फ्लाईओवर → कोतवाल गार्डन → एनसी केलकर रोड → मीनाताई ठाकरे प्रतिमा → केलुस्कर रोड उत्तर → शिवाजी पार्क गेट नं. 5

  • डॉ. एनी बेसेंट रोड से (दक्षिण मुंबई):
    सेंचुरी जंक्शन → सावरकर रोड → सिद्धिविनायक जंक्शन → वसंत देसाई चौक → गेट नं. 1

  • माहिम ओल्ड कैडल रोड से (पश्चिमी उपनगर):
    माहिम जंक्शन → ओल्ड कैडल रोड → हिंदुजा अस्पताल → सावरकर रोड → वसंत देसाई चौक → गेट नं. 1

  • माहिम एलजे रोड से (पश्चिमी उपनगर):
    माहिम चर्च → एलजे रोड → राजा बड़े चौक → गडकरी चौक → एनसी केलकर रोड → मीनाताई ठाकरे प्रतिमा → केलुस्कर रोड उत्तर → गेट नं. 5

परेड मार्ग: परेड शिवाजी पार्क गेट नंबर 5 से शुरू होकर केलुस्कर रोड उत्तर → सी. रामचंद्र चौक → सावरकर रोड → वसंत देसाई चौक होते हुए नारली बाग पर समाप्त होगी।

वाहन चालकों के लिए सुझाव: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे 1 मई की सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच इन मार्गों से बचें। जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *