मुंबई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 1 मई 2025 को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर दादर स्थित शिवाजी पार्क में आयोजित परेड के चलते ट्रैफिक में बदलाव की घोषणा की है। परेड सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान आम नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए आसपास के इलाकों में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है।
ये सड़कें रहेंगी पूरी तरह बंद:
केलुस्कर रोड (दक्षिण और उत्तर) सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी (केवल आमंत्रित व्यक्तियों को छूट)
स्वतंत्रवीर सावरकर रोड पर सिद्धिविनायक जंक्शन से यस बैंक जंक्शन तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
एकतरफा मार्ग:
एस.के. बोले रोड पर सिद्धिविनायक जंक्शन से पुर्तगाली चर्च जंक्शन तक ट्रैफिक वन-वे रहेगा
पार्किंग पर रोक: इन सड़कों पर पार्किंग निषिद्ध रहेगी:
केलुस्कर रोड (मुख्य, दक्षिण और उत्तर)
लेफ्टिनेंट दिलीप गुप्ते रोड
पांडुरंग नाइक रोड
एनसी केलकर रोड (गडकरी चौक से कोतवाल गार्डन तक)
संत ज्ञानेश्वर रोड
वाहनों की पार्किंग व्यवस्था:
पुलिस, बीएमसी और पीडब्ल्यूडी वाहनों के लिए:
वीर सावरकर स्मारक हॉल, वनिता समाज हॉल, महात्मा गांधी स्विमिंग पूल, कोहिनूर पीपीएल, एनसी केलकर रोड, दादर (पश्चिम)
आमंत्रित व्यक्तियों के लिए:
शिवाजी पार्क गेट नंबर 1 तक विशिष्ट मार्गों से पहुंच की व्यवस्था की गई है
प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं:
दक्षिण व मध्य मुंबई से:
तिलक फ्लाईओवर → कोतवाल गार्डन → एनसी केलकर रोड → मीनाताई ठाकरे प्रतिमा → केलुस्कर रोड उत्तर → शिवाजी पार्क गेट नं. 5
डॉ. एनी बेसेंट रोड से (दक्षिण मुंबई):
सेंचुरी जंक्शन → सावरकर रोड → सिद्धिविनायक जंक्शन → वसंत देसाई चौक → गेट नं. 1
माहिम ओल्ड कैडल रोड से (पश्चिमी उपनगर):
माहिम जंक्शन → ओल्ड कैडल रोड → हिंदुजा अस्पताल → सावरकर रोड → वसंत देसाई चौक → गेट नं. 1
माहिम एलजे रोड से (पश्चिमी उपनगर):
माहिम चर्च → एलजे रोड → राजा बड़े चौक → गडकरी चौक → एनसी केलकर रोड → मीनाताई ठाकरे प्रतिमा → केलुस्कर रोड उत्तर → गेट नं. 5
परेड मार्ग: परेड शिवाजी पार्क गेट नंबर 5 से शुरू होकर केलुस्कर रोड उत्तर → सी. रामचंद्र चौक → सावरकर रोड → वसंत देसाई चौक होते हुए नारली बाग पर समाप्त होगी।
वाहन चालकों के लिए सुझाव: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे 1 मई की सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच इन मार्गों से बचें। जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।