5 छात्राओं के साथ रेप करने वाले गैंग के मुख्य आरोपी फरहान को लगी पुलिस की गोली, जाने पूरी खबर

By: PalPal India News
May 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कालेज की छात्राओं से रेप और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग करने वाले लव जिहाद के मास्टरमाइंड आरोपी फरहान को पुलिस की गोली लगी है। ये घटना भोपाल से सटे बिलकिसगंज में हुई। दरअसल अशोक गार्डन थाना पुलिस, फरहान को क्राइम सीन के लिए सीहोर के बिलकिसगंज ले जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में बाथरूम का कहकर फरहान ने गाड़ी रुकवाई और फिर वहां से उसने भागने की कोशिश की।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, फरहान ने सब इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनने की कोशिश की, उसी दौरान गोली चल गई, जो फरहान के पैर में लगी। गोली लगने के बाद लव-जिहादी फरहान को भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फरहान, भोपाल की 5 छात्राओं के साथ रेप करने वाली गैंग का मुख्य आरोपी है।

अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव का सामने आया बयान

आरोपी फरहान को लेकर हम लोग एक अन्य आरोपी अबरार की तलाश में निकले थे। हम लोग थाना अशोका गार्डन से बिलकिसगंज जिला सीहोर के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में रातीबड़ थाने के आगे आरोपी ने पेशाब जाने की इच्छा व्यक्त की। उसे उतारा भी गया और इस दौरान उसके साथ एक सब इंस्पेक्टर और एक हवलदार साथ उतरे थे। आरोपी ने सब इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनी और भागने का प्रयास किया। दोनों के बीच में धक्का-मुक्की हुई और इस दौरान गोली चल गई, जो फरहान के लग गई। आरोपी को उपचार के लिए हमीदया अस्पताल लाया गया है। दो पुलिस वालों को साधारण चोटें हैं। मेडिकल हो रहा है। उनकी वर्दी फटी हुई है।’

One response to “5 छात्राओं के साथ रेप करने वाले गैंग के मुख्य आरोपी फरहान को लगी पुलिस की गोली, जाने पूरी खबर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *