Love jihad के आरोपियों के घर चला बुलडोजर, अप्रैल 2025 में सनसनीखेज मामला आया था सामने

By: PalPal India News
September 13, 2025

Love jihad: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव-जिहाद, रेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में शामिल एक गैंग के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। शनिवार को भोपाल में दो आरोपियों, साद और साहिल के अवैध रूप से बनाए गए घरों पर बुलडोजर चला, जिसके बाद दोनों मकान को पूरी तरह ध्वस्त हो गए।

भोपाल में लव जिहाद मामले के आरोपियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह साद और साहिल के घर पर नगर निगम टीम ने बुलडोजर चलाया। वहीं, मुख्य आरोपी फरहान के मकान पर दोपहर बाद कार्रवाई की जाएगी। फरहान के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर उसका वकील कोर्ट पहुंचा है. अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण पर ही यह बुलडोजर एक्शन चलाया गया है।

हालंकि कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैरात रहा. ये कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। इस गैंग का मास्टरमाइंड फरहान खान अगला निशाना है, जिसके अवैध निर्माण को गिराने के लिए कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद फरहान के मकान पर भी बुलडोजर चलने की संभावना है।

Love jihad
Love jihad

Love jihad: आरोपियों पर प्रशासन की कार्रवाई

प्रशासन की टीम ने एक दिन पहले ही बुलडोजर चलाने की तैयारी पूरी कर ली थी। शासकीय भूमि पर बने मकानों पर लाल निशान लगाने के साथ ही आरोपितों के स्वजनों को नोटिस तक दिए गए थे। इससे उन्होंने मकान खाली कर ताले लगा दिए थे। वहीं प्रशासन ने शुक्रवार को बेरिकेड्स लगा दिए गए थे। जानकारी के अनुसार कालेज छात्राओं के साथ दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपित फरहान, साद और साहिल के रायसेन रोड अर्जुन नगर में मकान बने हुए हैं। इसको लेकर गोविंदपुरा तहसील न्यायालय द्वारा 19 अगस्त को आदेश दिया गया था कि तीनों आरोपितों के मकान शासकीय जमीन खसरा नंबर 32, 42 और 43 पर कब्जा करके बनाए गए हैं।

Love jihad: हिंदू लड़कियों को बनाते थे निशाना

आपको बता दे अप्रैल 2025 में यह यह सनसनीखेज मामला सामने आया था, जब कॉलेज की 5 छात्राओं ने भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फरहान खान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार मिलकर एक संगठित गैंग चला रहे थे, जो हिंदू कॉलेज छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाकर रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि इस गैंग ने कम से कम 10-12 लड़कियों को अपना शिकार बनाया हो सकता है, जिनमें से 6 पीड़िताएं अब तक सामने आ चुकी हैं।

Love jihad
Love jihad

Love jihad मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों फरहान खान, साहिल, साद, नबील, अली और अबरार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी मुस्लिम समुदाय से हैं। फरहान खान इस गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिसने गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उसे एक एनकाउंटर में दबोच लिया। अब तक इस मामले में 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। सारे आरोपी अलग-अलग काम करते थे और मिलकर लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाते थे।

Love jihad: फरहान के घर पर भी चलेगा बुलडोजर

शनिवार को भोपाल प्रशासन ने साद और साहिल के सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को गिराने की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों मकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मास्टरमाइंड फरहान के अवैध निर्माण पर कार्रवाई को फिलहाल टाल दिया गया है, क्योंकि उसकी कोर्ट में पेशी होनी है। कोर्ट के फैसले के बाद फरहान के मकान पर भी बुलडोजर चल सकता है।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रशासन ने इस मामले में सख्त रवैया अपनाया है। अप्रैल में पीड़ित लड़कियों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की गहन जांच शुरू की।

Love jihad
Love jihad

Love jihad मामले में अब आगे क्या हो सकता है?

जांच में पता चला कि यह लव जिहाद गैंग सुनियोजित तरीके से कॉलेज छात्राओं को टारगेट करता था। लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर, नशीले पदार्थ देकर और ब्लैकमेलिंग के जरिए उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस गैंग ने कई अन्य लड़कियों को भी निशाना बनाया हो सकता है, और पीड़िताओं की संख्या 12 तक हो सकती है। प्रशासन और पुलिस इस मामले में और सख्त कदम उठाने की तैयारी में हैं। फरहान खान के अवैध निर्माण पर कोर्ट के फैसले के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *