पलपल इंडिया प्रतिनिधि। देवताल की पहाड़ियों में एक युवती की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. जिसमें यह बात सामने आई थी के युवती के गले में चाकू के निशान है जिससे यह अंदेशा है कि उसकी हत्या की गई है.
दरअसल युवती का नाम लक्ष्मी अहिरवार बताया जा रहा है युवती और उसके माता-पिता तथा अन्य परिजन छतरपुर के रहने वाले हैं जो यहां मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे. बताया जा रहा है की पूरा परिवार देवताल स्थित मंदिर में निर्माण कार्य के चलते आया था. कल जब लक्ष्मी काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और आज सुबह उसकी लाश देवताल की पहाड़ियों में मिली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
HIGHLIGHTS