देवताल की पहाड़ियों में मिली युवती की लाश, चाकू से गोदकर की की गई है युवती की हत्या, पुलिस जुटी जांच में

By: PalPal India News
May 9, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिदेवताल की पहाड़ियों में एक युवती की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. जिसमें यह बात सामने आई थी के युवती के गले में चाकू के निशान है जिससे यह अंदेशा है कि उसकी हत्या की गई है.

दरअसल युवती का नाम लक्ष्मी अहिरवार बताया जा रहा है युवती और उसके माता-पिता तथा अन्य परिजन छतरपुर के रहने वाले हैं जो यहां मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे. बताया जा रहा है की पूरा परिवार देवताल स्थित मंदिर में निर्माण कार्य के चलते आया था. कल जब लक्ष्मी काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और आज सुबह उसकी लाश देवताल की पहाड़ियों में मिली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

HIGHLIGHTS

  • देवताल की पहाड़ियों में मिली युवती की लाश
  • गले में चाकू के निशान से हत्या की आशंका
  • मामले की जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *