पलपल इंडिया प्रतिनिधि। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के फ्यूल की मूल कीमत में रीएडजस्टमेंट के बाद देश के इस शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली इजाफा देखने को मिला है। आपको बता दे कोलकाता में अब पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.02 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनी के अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया की, ‘‘पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। जबकि डीजल 20 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। हालांकि, इसके विपरीत पटना में डीजल की कीमत में 60 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। जबकि अन्य पूर्वी राज्यों में ईंधन की कीमतें यथावत रहीं।’
बीते काफी समय से कच्चे तेल के भाव निचले स्तर पर बने हुए हैं। इससे सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करनी पड़ी है। मंगलवार दोपहर क्रूड ऑयल WTI 0.15 फीसदी या 0.11 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 62.05 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, ब्रेंट ऑयल 0.09 फीसदी या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 65.02 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया।