देश के इस शहर में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, और कहीं 60 पैसे प्रति लीटर की दिखी गिरावट

By: PalPal India News
May 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिऑयल मार्केटिंग कंपनियों के फ्यूल की मूल कीमत में रीएडजस्टमेंट के बाद देश के इस शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली इजाफा देखने को मिला है। आपको बता दे कोलकाता में अब पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.02 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनी के अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया की, ‘‘पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। जबकि डीजल 20 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। हालांकि, इसके विपरीत पटना में डीजल की कीमत में 60 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। जबकि अन्य पूर्वी राज्यों में ईंधन की कीमतें यथावत रहीं।’

निचले स्तर पर हैं कच्चे तेल के भाव

बीते काफी समय से कच्चे तेल के भाव निचले स्तर पर बने हुए हैं। इससे सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करनी पड़ी है। मंगलवार दोपहर क्रूड ऑयल WTI 0.15 फीसदी या 0.11 डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 62.05 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, ब्रेंट ऑयल 0.09 फीसदी या 0.06 डॉलर की बढ़त के साथ 65.02 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *